Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
वैश्विक मंच पर मजबूत होगी टीम: विशाल सागर पुरी बने 'राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा' के अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख

वैश्विक मंच पर मजबूत होगी टीम: विशाल सागर पुरी बने 'राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा' के अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख

ई दिल्ली डेस्क (1 जून 2026): राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक संरक्षण के संकल्प के साथ कार्यरत संगठन 'राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा' ने अपने वैश्विक विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।

संगठन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अधिक सशक्त, सक्रिय और गतिशील बनाने के उद्देश्य से विशाल सागर पुरी जी को 'अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख' के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया है।

यह प्रतिष्ठित नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी के कुशल नेतृत्व, दिशा-निर्देशन एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में आधिकारिक रूप से संपन्न की गई है।

विशाल सागर पुरी जी लंबे समय से सामाजिक सरोकारों, संगठन निर्माण, भारतीय सांस्कृतिक चेतना के प्रचार-प्रसार और राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न रचनात्मक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं।उनके इस व्यापक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह वैश्विक जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय नेतृत्व का विश्वास है कि उनकी इस नियुक्ति से संगठन को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर एक नई पहचान, प्रखर नेतृत्व और अभूतपूर्व संगठनात्मक मजबूती मिलेगी।

विशाल सागर पुरी जी के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने अपने संदेश में कहा विशाल सागर पुरी जी जैसे समर्पित, निष्ठावान और कर्मठ व्यक्तित्व का अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख के रूप में चयन होना पूरे संगठन परिवार के लिए गर्व का विषय है। उनका समृद्ध अनुभव और कुशल मार्गदर्शन वैश्विक स्तर पर युवाओं को जोड़ने और संगठन को एक नई वैचारिक दिशा देने में मील का पत्थर साबित होगा।"

राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा अपने स्थापना काल से ही देश और दुनिया भर में भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन के मुख्य संकल्पों और कार्यक्षेत्रों में शामिल हैं:

सांस्कृतिक रक्षा: गौ, गंगा, गीता, गायत्री, मठ और पवित्र मंदिरों की रक्षा व संवर्धन करते हुए भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र के गौरवशाली पथ पर अग्रसर करना।

सामाजिक सरोकार: वैश्विक स्तर पर युवा जागरण, महिला सशक्तिकरण, नई पीढ़ी के लिए संस्कारशालाओं की स्थापना, धर्म रक्षा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को धरातल पर उतारना।

विशाल सागर पुरी जी को इस नए और गरिमापूर्ण पदभार की प्राप्ति पर संपूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी, अंतर्राष्ट्रीय कोर टीम, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं संपूर्ण संगठन परिवार ने अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। संगठन मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा 🪷 जय हिंद - जय सनातन - जय युवा वाहिनी 🚩

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aap Ki Khabar