Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
विश्व पर्यावरण दिवस 2026: FICCI FLO आयोजित करेगा 'प्लैनेट, पॉलिसी एंड प्रोग्रेस' पर विशेष पैनल चर्चा

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: FICCI FLO आयोजित करेगा 'प्लैनेट, पॉलिसी एंड प्रोग्रेस' पर विशेष पैनल चर्चा

ई दिल्ली: देश में महिलाओं के प्रमुख व्यावसायिक संगठन, फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन (FICCI FLO) द्वारा आगामी 5 जून 2026 को 'विश्व पर्यावरण दिवस' के मौके पर एक विशेष पैनल चर्चा का आयोजन किया जा रहा है।

नई दिल्ली के फिक्की फेडरेशन हाउस में होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य विषय (थीम) "प्लैनेट, पॉलिसी एंड प्रोग्रेस: भारत के सतत भविष्य का निर्माण" रखा गया है। इस उच्च स्तरीय संवाद में देश के जाने-माने पर्यावरणविद, नीति-निर्माता, उद्यमी और इनोवेटर्स एक मंच पर आकर सस्टेनेबिलिटी (सततता), क्लाइमेट एक्शन, सर्कुलर इकोनॉमी और जिम्मेदार विकास जैसे गंभीर मुद्दों पर मंथन करेंगे।

यह आयोजन FLO की राष्ट्रीय पहल 'ग्रीनटेक एवं सर्कुलर इकोनॉमी' के तहत किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य व्यापार जगत और समाज में पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं को बढ़ावा देना, हरित नवाचार (Green Innovation) को प्रोत्साहित करना और टिकाऊ समाधानों के प्रति जागरूकता फैलाना है।

सत्र का संचालन प्रसिद्ध पत्रकार, लेखिका और संरक्षण जीवविज्ञानी सुश्री बहार दत्त करेंगी। चर्चा में अपने विचार साझा करने के लिए कई दिग्गज हस्तियां शामिल हो रही हैं, जिनमें मुख्य हैं:

डॉ. सुलज्जा फिरोदिया मोटवानी: संस्थापक एवं सीईओ, काइनेटिक ग्रीन एनर्जी एंड पावर सॉल्यूशंस लिमिटेड।

श्री अंकित अग्रवाल: संस्थापक, Phool.co।

सुश्री बरखा सुब्बा: विख्यात संरक्षण वैज्ञानिक एवं प्रतिष्ठित 'व्हिटली अवॉर्ड 2026' की विजेता।

आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए FICCI FLO की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री पूजा गर्ग ने कहा यह चर्चा पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, सर्कुलर इकोनॉमी और जिम्मेदार उद्यमिता जैसे विषयों पर विभिन्न दृष्टिकोणों को एक साथ लाने का काम करेगी। आज के समय में पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होना भविष्य की कल्पना नहीं, बल्कि एक अनिवार्य जिम्मेदारी बन चुका है। ग्रीन टेक्नोलॉजी की तरफ भारत का कदम न केवल पर्यावरण की जरूरत है, बल्कि यह एक बड़ा आर्थिक अवसर भी लेकर आया है।"

इस विशेष अवसर पर FICCI FLO द्वारा एक महत्वपूर्ण राष्ट्रव्यापी अभियान 'पैन-इंडिया इनिशिएटिव ऑन वेस्ट कलेक्शन एंड रिस्पॉन्सिबल डिस्पोजल' (अखिल भारतीय अपशिष्ट संग्रहण एवं जिम्मेदार निपटान अभियान) की आधिकारिक घोषणा भी की जाएगी। इस मुहिम का मकसद कचरे के सही प्रबंधन के प्रति लोगों को जागरूक करना और स्वच्छ भारत के निर्माण में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ाना है। इस पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व FLO की ग्रीनटेक राष्ट्रीय पहल की प्रमुख सुश्री विभा जैन और सह-प्रमुख सुश्री नम्रता मिश्रा द्वारा किया जा रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aap Ki Khabar