Dailyhunt
आईआईटी-गांधीनगर में प्रोजेक्ट एसोसिएट बनने का मौका, 25 मई तक करें आवेदन

आईआईटी-गांधीनगर में प्रोजेक्ट एसोसिएट बनने का मौका, 25 मई तक करें आवेदन

गांधीनगर, 5 मई (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-गांधीनगर) ने अस्थायी आधार पर प्रोजेक्ट एसोसिएट-I के 2 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 मई तय की गई है।

ऐसे में देश के सबसे प्रतिष्ठित केंद्रीय संस्थानों में से एक, आईआईटी-गांधीनगर में नौकरी करने के जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से एमएससी/बीटेक/बीई या समकक्ष योग्यता या बीएससी/बीसीए या समकक्ष योग्यता के साथ कम से कम 4 वर्ष का अनुभव योग्यता प्राप्त करने के बाद होना चाहिए। कैंडिडेट्स ध्यान दें, उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन स्तर से आगे न्यूनतम 60 प्रतिषत या समकक्ष अंक और कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 55 प्रतिशत या समकक्ष अंक होना अनिवार्य है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन योग्यता, अनुभव, आदि के आधार पर होगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 45,000 से 70,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले जीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

कैंडिडेट्स ध्यान दें, आईआईटी-गांधीनगर ने इसके अलावा भी अस्थायी आधार पर प्रोजेक्ट एसोसिएट के कई पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किया है, जिससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aapka Rajasthan