Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अलवर में दिनदहाड़े फ्लैट का दरवाजा तोड़कर लाखों की चोरी, CCTV में कैद संदिग्ध

अलवर में दिनदहाड़े फ्लैट का दरवाजा तोड़कर लाखों की चोरी, CCTV में कैद संदिग्ध

लवर शहर की अपनाघर शालीमार आवासीय सोसायटी में शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। जी प्लस-2 परिसर में चोरों ने एक फ्लैट का दरवाजा तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी कर ली।

वारदात उस समय हुई, जब फ्लैट मालिक दंपती घर से बाहर गए हुए थे।

फ्लैट मालकिन सुधि शर्मा ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अपने पति नवीन शर्मा के साथ ससुराल गई थीं। घर से निकलते समय फ्लैट को अच्छी तरह लॉक किया गया था। दोनों शाम करीब 5 बजे वापस लौटे तो फ्लैट का गेट खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।घर की स्थिति देखकर दंपती के होश उड़ गए। जांच करने पर पता चला कि फ्लैट में रखे लाखों रुपए के जेवरात और नकदी गायब हैं। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। सीसीटीवी फुटेज में करीब डेढ़ बजे कैप पहने संदिग्ध व्यक्ति फ्लैट की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।दिनदहाड़े सोसायटी में चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवासीय सोसायटी में दिन के समय इस तरह चोरी होना चिंता का विषय है। पुलिस आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज भी जांच सकती है, ताकि संदिग्धों के आने और जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

पुलिस ने पीड़ित परिवार से चोरी हुए सामान की जानकारी ली है। चोरी किए गए जेवरात और नकदी की कीमत का आकलन किया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी अकेला था या उसके साथ अन्य लोग भी शामिल थे।

सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध के दिखाई देने के बाद पुलिस के लिए उसकी पहचान करना अहम हो गया है। पुलि तकनीकी साक्ष्यों और आसपास के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

घटना के बाद सोसायटी के लोगों में भी चिंता का माहौल है। लोगों ने आवासीय परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत बताई है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दिनदहाड़े फ्लैट का दरवाजा तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से जल्द वारदात का खुलासा हो सकता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aapka Rajasthan