Dailyhunt
बेमौसम बारिश से फसलों का नुकसान, प्रशासन सतर्क; अधिकारियों ने किया निरीक्षण

बेमौसम बारिश से फसलों का नुकसान, प्रशासन सतर्क; अधिकारियों ने किया निरीक्षण

जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिलेभर में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान एसडीएम, तहसीलदारों और कृषि विभाग के अधिकारियों की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर फसलों की स्थिति का आकलन किया।

अधिकारियों ने खेतों में पहुंचकर बारिश से प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत कर नुकसान की जानकारी ली। कई स्थानों पर फसल गिरने और जलभराव की स्थिति सामने आई, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी संबंधित अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नुकसान का सही आकलन कर राहत उपायों की योजना बनाई जा सके।

किसानों को राहत की उम्मीद:
प्रशासन द्वारा किए जा रहे निरीक्षण से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि नुकसान का सही मूल्यांकन कर सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी और नियमानुसार मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aapka Rajasthan