Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
एससीओ शिखर सम्मेलन बिश्केक में होगा आयोजित

एससीओ शिखर सम्मेलन बिश्केक में होगा आयोजित

बीजिंग, 28 अगस्त (आईएएनएस)। वर्ष 2026 शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन 31 अगस्त और 1 सितंबर को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित होगा। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग इसमें भाग लेंगे।

तजाकिस्तान के दुशांबे से रूस के उफा तक, कजाखस्तान के अस्ताना से चीन के थ्येनचिन तक हाल के वर्षों में शी चिनफिंग ने हर साल के एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लिया और भाषण दिया। उन्होंने न्यायसंगत व उचित नई अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था की स्थापना और अनवरत विकास व समान समृद्धि की प्राप्ति आदि के मुद्दों पर चीन का जवाब दिया।

एक साल पहले चीन के थ्येनचिन शहर में आयोजित 'एससीओ+' सम्मेलन में शी चिनफिंग ने वैश्विक शासन पहल पेश की। यह वैश्विक विकास पहल, वैश्विक सुरक्षा पहल और वैश्विक सभ्यता पहल के बाद शी चिनफिंग द्वारा दुनिया को दिया गया एक और महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक उत्पाद है। इससे उथल-पुथल भरी दुनिया में मूल्यवान स्थिरता और निश्चितता लाई गई।

पिछले 25 सालों में छह संस्थापक सदस्यों से लेकर दुनिया का सबसे बड़ा क्षेत्रीय संगठन बनने तक एससीओ ने 'शांगहाई भावना' के अनुसार युग के रुझान और सभी पक्षों की जरूरत के अनुरूप सफलतापूर्वक क्षेत्रीय सहयोग का ऐसा रास्ता बनाया।

वर्ष 2026 एससीओ शिखर सम्मेलन जल्द ही आयोजित होगा। नई शुरुआत पर चीन विभिन्न देशों के साथ ज्यादा न्यायसंगत और उचित वैश्विक शासन प्रणाली का निर्माण बढ़ाएगा, ताकि एक साथ मानव जाति साझे भविष्य वाले समुदाय की ओर बढ़ सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aapka Rajasthan