Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
हिमाचल प्रदेश : अगस्त में 1901 के बाद 29वीं सबसे कम बारिश, आईएमडी की रिपोर्ट में सामने आई जानकारी

हिमाचल प्रदेश : अगस्त में 1901 के बाद 29वीं सबसे कम बारिश, आईएमडी की रिपोर्ट में सामने आई जानकारी

शिमला, 1 सितंबर (आईएएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को बताया कि हिमाचल प्रदेश में अगस्त महीने के दौरान 1901 के बाद से 29वां सबसे कम वर्षा रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

अगस्त 2026 में राज्य में 212.5 मिमी बारिश हुई, जबकि अगस्त 1927 में सबसे अधिक 542.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।

आईएमडी के अनुसार, अगस्त महीने में कई दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। 5, 7, 11, 19 और 31 अगस्त को मानसून की गतिविधियां सक्रिय रहीं, जबकि 2, 3, 9, 13, 14, 21, 25, 27, 28, 29 और 30 अगस्त को मानसून कमजोर रहा।

अगस्त के दौरान सिरमौर और बिलासपुर जिलों में 4 अगस्त को, सिरमौर और ऊना में 5 अगस्त को, कांगड़ा में 15 अगस्त को तथा ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 19 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश दर्ज की गई।

इसके अलावा, 2 अगस्त को बिलासपुर, 3 अगस्त को मंडी, बिलासपुर और सिरमौर, 4 अगस्त को सिरमौर, 5 अगस्त को सिरमौर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर, 6 अगस्त को चंबा और कांगड़ा, 7 अगस्त को सिरमौर, मंडी और कांगड़ा, 29 अगस्त को कांगड़ा तथा 31 अगस्त को चंबा, कांगड़ा, बिलासपुर, सिरमौर और मंडी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।

आईएमडी के मुताबिक, अगस्त में हिमाचल प्रदेश में सामान्य से 17 प्रतिशत कम बारिश हुई। राज्य में सामान्य वर्षा 256.8 मिमी के मुकाबले 212.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस अवधि में कांगड़ा जिले में सबसे अधिक 658 मिमी वर्षा हुई, जबकि लाहौल-स्पीति में सबसे कम 27.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

सिरमौर जिले में सामान्य से 17 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई, जबकि लाहौल-स्पीति में वर्षा में सबसे अधिक 76 प्रतिशत की कमी रही।

बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और ऊना जिलों में सामान्य बारिश दर्ज की गई। वहीं, चंबा, हमीरपुर और सोलन में सामान्य से कम वर्षा हुई। इसके अलावा बाकी जिलों में काफी कम बारिश रिकॉर्ड की गई।

--आईएएनएस

एएमटी/एबीएम

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aapka Rajasthan