Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जयपुर में जन्माष्टमी की तैयारियां तेज, फुटेज में देंखे गोविंददेवजी मंदिर समेत प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था

जयपुर में जन्माष्टमी की तैयारियां तेज, फुटेज में देंखे गोविंददेवजी मंदिर समेत प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था

गवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर्व को लेकर जयपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। 4 सितंबर को मनाए जाने वाले जन्माष्टमी पर्व के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और मंदिर प्रबंधन ने विशेष व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं।

शहर के प्रमुख मंदिरों में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और दर्शन व्यवस्था को लेकर विस्तृत योजना तैयार की गई है। जयपुर के प्रसिद्ध गोविंददेवजी मंदिर, इस्कॉन मंदिर मानसरोवर, हरे कृष्ण मंदिर अक्षयपात्र जगतपुरा अक्षरधाम मंदिर वैशाली नगर समेत शहर के कई अन्य मंदिरों में जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजन होंगे। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर भव्य सजावट और विशेष कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है।

श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा और दर्शन की खास व्यवस्था

प्रशासन ने अनुमान लगाया है कि जन्माष्टमी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचेंगे। इसे देखते हुए पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जा रही है। मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे।श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दर्शन के लिए अलग-अलग मार्ग, प्रवेश और निकास व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके अलावा पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी योजना तैयार की गई है, ताकि मंदिरों के आसपास यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर आने के लिए अधिक से अधिक मेट्रो सेवा का उपयोग करें। इससे शहर में ट्रैफिक दबाव कम होगा और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

5 सितंबर को निकलेगी जन्माष्टमी शोभायात्रा

जन्माष्टमी के अगले दिन 5 सितंबर को जयपुर के गोविंदवजी मंर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शाम 4 बजे शुरू होगी। धार्मिक उत्साह के बीच निकलने वाली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।शोभायात्रा गोविंददेवजी मंदिर से रवाना होकर जलेब चौक, सिरहड्योढ़ी बाजार, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, सांगानेरी गेट, बापू बाजार, न्यूगेट, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, चांदपोल बाजार और बगरू वालों के रास्ते से होते हुए मंदिर श्री गोपीनाथ पहुंचेगी।

शोभायात्रा मार्ग पर रहेगी विशेष निगरानी

शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण के लिए अलग-अलग टीमें काम करेंगी।शहर के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर भी निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और जन्माष्टमी का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो।

मंदिरों में दिखेगा कृष्ण जन्मोत्सव का उत्साह

जन्माष्टमी को लेकर जयपुर के मंदिरों में अभी से उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिरों में सजावट, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां चल रही हैं। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म समय विशेष आरती और पूजा का आयोजन किया जाएगा।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें, भीड़ में सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व का आनंद लें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aapka Rajasthan