Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
नोएडा में स्कूल गई 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप; जांच शुरू

नोएडा में स्कूल गई 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप; जांच शुरू

नोएडा, 28 अगस्त (आईएएनएस)। नोएडा के मामूरा गांव की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा नोएडा के सेक्टर-51 स्थित होशियारपुर गांव के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पढ़ती है।

परिजनों के मुताबिक छात्रा गुरुवार को रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह वापस घर नहीं पहुंची। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

परिजनों का कहना है कि छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी और उन्हें उम्मीद थी कि वह सामान्य समय पर वापस लौट आएगी। निर्धारित समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची तो परिवार के सदस्यों ने स्कूल, आसपास के क्षेत्र और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की। रिश्तेदारों और परिचितों से भी छात्रा के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

मामला थाना सेक्टर-49 क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण परिजनों ने पुलिस से संपर्क कर छात्रा की गुमशुदगी की जानकारी दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए परिजनों की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। छात्रा की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। पुलिस के अनुसार छात्रा को जल्द से जल्द तलाशने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

घटनाक्रम से जुड़े स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस टीम स्कूल के आसपास के क्षेत्र, आने-जाने वाले रास्तों और अन्य संभावित स्थानों की फुटेज का अवलोकन कर रही है, ताकि छात्रा की गतिविधियों और उसके स्कूल से निकलने के बाद की स्थिति के बारे में जानकारी मिल सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में उपलब्ध सभी तथ्यों को जुटाया जा रहा है और सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ अन्य संभावित माध्यमों से भी छात्रा की तलाश की जा रही है। परिजनों से भी छात्रा के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा रही है, जिससे उसकी तलाश को और प्रभावी बनाया जा सके। 14 वर्षीय छात्रा के लापता होने की खबर से परिवार में चिंता का माहौल है। परिजन लगातार उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं।

पुलिस टीम द्वारा मामले में अग्रिम आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि छात्रा की तलाश प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और उपलब्ध अन्य सुरागों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

--आईएएनएस

पीकेटी/डीएससी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aapka Rajasthan