Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पश्चिम बंगाल: मंत्री दिलीप घोष बोले- 'विपक्ष में रहने का आनंद लें अभिषेक बनर्जी', पूर्व सीएम ममता पर भी कसा तंज

पश्चिम बंगाल: मंत्री दिलीप घोष बोले- 'विपक्ष में रहने का आनंद लें अभिषेक बनर्जी', पूर्व सीएम ममता पर भी कसा तंज

मालदा, 29 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने शनिवार को मालदा में आयोजित साइकिल रैली में हिस्सा लिया। इस दौरान, उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जिलों के दौरों पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा, "उन्हें जाना चाहिए। जिलों में टीएमसी के कितने लोग बचे हुए हैं, वे यह देखने जाएंगी। उन्हें एक बार कोशिश करने दीजिए।"

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा, "उन्हें थोड़ा संघर्ष करना चाहिए। वे सत्ता में थे और इसका आनंद लिया। अब उन्हें अनुभव करने दें कि कुछ समय के लिए विपक्ष में रहना कैसा होता है। वे सत्ता में रहते हुए राजनीति में आए, इसलिए उन्हें नहीं पता कि विपक्ष में रहकर कैसे लड़ाई लड़नी होती है। अभी वे उसका थोड़ा आनंद ले लें।"

उन्होंने आगे कहा, "लोकतंत्र में अपना हक जताना और उसके लिए लड़ने का सबका अधिकार है। कोर्ट को नहीं मानेंगे और कानून का पालन नहीं करेंगे, इसकी अनुमति सरकार बिल्कुल नहीं देगी।"

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई पर उन्होंने कहा, "सब कुछ कानून के हिसाब से होगा। एपआईआर दर्ज हो रही हैं, गिरफ्तारियां हो रही हैं और पूछताछ भी चल रही है। सब कुछ कानून के हिसाब से हो रहा है। अभी हमारा फोकस विकास पर है। केंद्र सरकार ने हमें काम करने के लिए पूरा समर्थन और संसाधन दिए हैं। हम सालों से रुके हुए विकास कार्यों को फिर से शुरू करने और लोगों को उनका सही हक दिलाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। इस बीच कानून अपना काम कर रहा है।"

राज्य में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर दिलीप घोष ने कहा, "100 दिन में हम क्या करने वाले हैं, लोगों को यह बताया। 12-15 साल की अव्यवस्था है और जंजाल पड़ा है, उसे साफ करने में ही एक-दो साल लग जाएंगे। फिलहाल, उसी में हम लोग लगे हैं।"

घोष ने आगे कहा, "सरकार की नीति और इरादे क्या हैं, यह हमारे मुख्यमंत्री बता चुके हैं। अभी हर जगह काम हो रहा है। मैं खुद पंचायत विभाग का कार्य कर रहा हूं और हर जिले में जाकर बैठकें करता हूं।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aapka Rajasthan