Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कैमूर : मोहनिया में सीएनजी सिलेंडर रिसाव से मची अफरा-तफरी, घर छोड़कर खेतों की ओर भागे लोग

कैमूर : मोहनिया में सीएनजी सिलेंडर रिसाव से मची अफरा-तफरी, घर छोड़कर खेतों की ओर भागे लोग

कैमूर / भभुआ || जिले से बड़ी खबर है, जहां मोहनिया थाना क्षेत्र के बरेज गांव के समीप रविवार की देर रात को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक वाहन में लदे सीएनजी गैस सिलेंडर से अचानक तेज आवाज के साथ गैस का रिसाव (लीकेज) शुरू हो गया.

गैस रिसाव की आवाज इतनी जोरदार थी कि आस-पास के इलाके में दहशत फैल गई. सड़क किनारे बसे घरों के लोग अनहोनी की आशंका से डरकर अपने-अपने घरों को छोड़ खेतों की तरफ भागने लगे.

सीवान : रेलवे स्टेशन पर लावारिश पड़े दो बैग से 12.450 किलो…

छपरा : रामा कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस के सिलेंडर में…

मिली जानकारी के अनुसार, जिस समय यह घटना हुई, सिलेंडर में लगभग 630 लीटर सीएनजी गैस मौजूद थी. गैस का दबाव और रिसाव की तेज आवाज सुनकर मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. वहीं घटना की सूचना मिलते हीं मोहनिया थाना पुलिस दलबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से तुरंत आस-पास के इलाके को घेर लिया और आवागमन को नियंत्रित किया. विशेषज्ञों की मदद से काफी मशक्कत के बाद गैस रिसाव पर काबू पाया गया, तब जाकर स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली.

स्थानीय लोगों ने बताया कि कि गैस रिसाव की आवाज इतनी तेज थी कि लगा जैसे कोई बड़ा विस्फोट होने वाला है. डर के मारे हम लोग बच्चों को लेकर खेतों की तरफ भाग गए. गनीमत यह रही कि समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा होते-होते टल गया. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Abhi Bharat Hindi