Dailyhunt
कैमूर : शौच के लिए गए वृद्ध की नदी में डूबने से मौ'त, परिजनों ने की मुआवजा की मांग

कैमूर : शौच के लिए गए वृद्ध की नदी में डूबने से मौ'त, परिजनों ने की मुआवजा की मांग

कैमूर / भभुआ || जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत उधपुरा गांव के समीप दुर्गावती नदी से शुक्रवार को एक 80 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान उधपुरा निवासी स्व जगरन्नाथ यादव के पुत्र स्वार्थी सिंह यादव के रूप में हुई है.

परिजनों के अनुसार, वृद्ध गुरुवार शाम से लापता थे और काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका था.

कैमूर : चलती ट्रेन में महिला को हुई प्रसव पीड़ा, यात्रियों…

सीवान : भाजपा का 47वां स्थापना दिवस संपन्न, कार्यकर्ताओं ने…

वहीं आज शुक्रवार सुबह कृषि कार्य के लिए नदी तट की ओर गए ग्रामीणों ने शव को नदी में तैरते देखा और परिजनों को सूचना दी. सूचना पर पहुंची दुर्गावती पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया.

वहीं मृतक के परिजनों ने खुद को काफी गरीब परिवार बताते हुए सरकारी मुआवजा की मांग की. मौके पर मौजूद सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार पंडित ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मुआवजा से संबंधित कार्रवाई प्रशासन द्वारा होती है. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Abhi Bharat Hindi