Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सीवान : बड़हरिया विधायक ने पचरुखी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण, डॉक्टर समेत कई कर्मचारी मिले गैरहाजिर

सीवान : बड़हरिया विधायक ने पचरुखी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण, डॉक्टर समेत कई कर्मचारी मिले गैरहाजिर

सीवान || जिले के बड़हरिया विधान सभा क्षेत्र के विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल ने शुक्रवार की शाम पचरूखी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान पदाधिकारी सहित कई महत्वपूर्ण कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए.

वहीं विधायक ने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के कमरों और दवाइयों की जानकरी ली. साथ हीं अटेंडेंस रजिस्टर की भी गहन जांच की. इसके अतिरिक्त उन्होंने दवा स्टोर, जांच घर, एक्सरे और टीबी रूम का भी बारीकी से निरीक्षण किया.

सीवान : बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की जीत का जश्न,…

कैमूर : बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा…

उन्होंने ने चिकित्सकों और कर्मियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में बिना सूचना के अगली बार अनुपस्थित पाए जाने पर चिकित्सकों और कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. विधायक ने ऑपरेशन थिएटर में मरीजों को देख रहे डॉक्टर और आयुष चिकित्सक को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

विधायक सिंह ने स्पष्ट हिदायत दिया कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के साथ लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. इस अवसर पर समाजसेवी जदयू के वरिष्ठ नेता एवं प्रखंड जदयू नेता सहित स्वास्थ्य केंद्र के उपस्थित चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी और परिचारिकाएं मौजूद थीं. (सीवान के पचरुखी से उमेश सिंह पटेल की रिपोर्ट).

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Abhi Bharat Hindi