Dailyhunt
सीवान : भाजपा ने प्रधानमंत्री के 'मन की बात' को बूथ तक पहुंचाने वाले मंडल अध्यक्षों को किया सम्मानित

सीवान : भाजपा ने प्रधानमंत्री के 'मन की बात' को बूथ तक पहुंचाने वाले मंडल अध्यक्षों को किया सम्मानित

सीवान || भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में शुक्रवार को एक गरिमामय एवं ऊर्जावान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चर्चित कार्यक्रम 'मन की बात' को बूथ स्तर तक सफलतापूर्वक पहुंचाने वाले मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने किया.

सीवान : जिला भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय…

कैमूर : भभुआ एवं मोहनिया एसडीओ ने व्यवसायिक संस्थानों के…

इस अवसर पर दारौंदा पश्चिमी मंडल के मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह उर्फ बबलू, सिसवन पश्चिमी मंडल के मंडल अध्यक्ष संजीव सिंह तथा मैरवा सदर मंडल के मंडल अध्यक्ष त्रिपुरारी शरण सिंह उर्फ बम जी को उनके उत्कृष्ट संगठनात्मक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया. वहीं दरौंदा के विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री की 'मन की बात' आज केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह देश के हर नागरिक की आवाज बन चुका है, इसे बूथ स्तर तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है. संगठन की यही मजबूती आने वाले चुनावों में ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करेगी. वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर पर जितना मजबूत होगा, उतनी ही पार्टी की जीत सुनिश्चित होगी. 'मन की बात' के माध्यम से सरकार की नीतियों और विचारों को सीधे जनता तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है, और इस कार्य में हमारे मंडल अध्यक्षों ने उत्कृष्ट भूमिका निभाई है. उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण, अनुशासन और निरंतर जनसंपर्क ही भाजपा को अन्य दलों से अलग और मजबूत बनाता है.
जिलाध्यक्ष ने भी अपने संबोधन में कहा कि "मन की बात" केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह जनसंवाद का सशक्त माध्यम है, जो संगठन को जनता से सीधे जोड़ता है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहकर संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया.

मौके पर नंद प्रसाद चौहान, पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, जिला प्रभारी लालबाबू कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह, संजय पाण्डेय, हरेंद्र कुशवाहा, मुकेश कुमार बंटी, सत्यम सिंह सोनू, देवेन्द्र गुप्ता, आदित्य कुमार पाठक तथा सौरभ कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें. (ब्यूरो रिपोर्ट).

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Abhi Bharat Hindi