Dailyhunt
सीवान : दरौंदा में हिस्ट्रीशीटर रजनीश भारती गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

सीवान : दरौंदा में हिस्ट्रीशीटर रजनीश भारती गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

सीवान || जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी आपराधिक घटना को होने से पहले हीं विफल कर दिया. पुलिस ने बगौरा शिवालय के समीप छापेमारी कर एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है, जो कि एक हिस्ट्रीशीटर है.

सीवान : व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी का फिर मिला…

सीवान : 15 वर्षीय किशोर का अपराधियों ने किया अपहरण, पुलिस ने…

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है. सूचना मिलते हीं दरौंदा थाना की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस वाहन को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. पूछताछ में उसने अपना नाम रजनीश भारती, पिता स्व नागेंद्र भारती, निवासी ग्राम भदौर, थाना चैनपुर, जिला सीवान बताया. वहीं पुलिस की पूछताछ में उसने बसंतपुर थाना क्षेत्र में दिनांक 09 मार्च 2026 को हुए सोना-चांदी लूटकांड में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की. इस मामले में दरौंदा थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-बी) ए/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है.

वहीं गिरफ्तार रजनीश भारती का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है. पुलिस इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है, जिससे संभावित आपराधिक घटना को समय रहते टाल दिया गया. इस कार्रवाई में दरौंदा थाना के थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में सिपाही सुशील कुमार एवं गौतम पासवान की अहम भूमिका रही. (सीवान से लव प्रताप सिंह की रिपोर्ट).

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Abhi Bharat Hindi