Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?

'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके के खिलाफ दिल्ली पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. फैजान अंसारी ने आरोप लगाया है कि दिपके के समर्थकों ने उन पर पुणे और औरंगाबाद में हमला किया था.

उन्होंने दिल्ली पुलिस से मामले में तत्काल कार्रवाई कर अभिजीत दिपके को गिरफ्तार करने की मांग की है.

अभिजीत दिपके के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

फैजान अंसारी ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के डीसीपी को अभिजीत दिपके के खिलाफ लिखित शिकायत सौंपी है. उन्होंने दावा किया, "मेरे पास इस बात के सबूत हैं कि अभिजीत दिपके के लोगों ने मुझ पर हमला किया था."

पुणे और औरंगाबाद में हमले का लगाया आरोप

फैजान अंसारी ने आरोप लगाया कि उन पर पुणे और औरंगाबाद में हमला किया गया था. उन्होंने कहा कि इन दोनों घटनाओं को लेकर पहले से दो मामले दर्ज हैं और अब उन्होंने दिल्ली पुलिस से भी कार्रवाई की मांग की है.

दिल्ली पुलिस से गिरफ्तारी की मांग

फैजान अंसारी ने कहा कि दिल्ली पुलिस को अभिजीत दिपके को तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि अभिजीत दिपके अपने निजी फायदे के लिए इस तरह की गतिविधियां कर रहे हैं.

दिल्ली सरकार और पुलिस की कार्रवाई की सराहना

फैजान अंसारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और दिल्ली पुलिस की भी सराहना की. उन्होंने कहा, "मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री और दिल्ली पुलिस को सलाम करता हूं कि उन्होंने सही समय पर सोनम वांगचुक को हिरासत में लिया, जिससे दिल्ली का माहौल बिगड़ने से बच गया." उन्होंने दोहराया कि अभिजीत दिपके अपने स्वार्थ के लिए काम कर रहे हैं.

Author : आशुतोष प्रताप सिंह

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ABP Live Hindi