Second Round Iran US Peace Talk: पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है. ऐसे में अब खबर आई है कि ईरान अमेरिका के साथ बातचीत के दूसरे दौर में शामिल होने के लिए हामी भर चुका है.
हालांकि, दोनों देशों की तरफ से किसी तरह की आधिकारिक पुष्टी इसको लेकर नहीं की गई है. यह जानकारी सूत्रों के हवाले से जारी की गई है.
न्यूज एजेंसी एपी ने पाकिस्तानी अधिकारी के हवाले से दावा किया है कि ईरान अमेरिका के साथ बातचीत के दूसरे दौर में शामिल होने को तैयार है. दो पाकिस्तानी अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि ईरानी अधिकारियों ने इस हफ्ते इस्लामाबाद में बातचीत के दूसरे दौर के लिए एक प्रतिनिधिमंडल भेजने की इच्छा जाहिर की है. उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर सावधानी भरा आशावाद है, कि ईरान और अमेरिका, दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद आ सकते हैं.

