Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
IRFC Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 23 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

IRFC Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 23 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

ABP न्यूज़ 2 months ago

रकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है.Indian Railway Finance Corporation Limited (IRFC) ने 2026 के लिए नई भर्ती का ऐलान किया है. इस भर्ती के तहत Assistant और Assistant Manager के पदों पर उम्मीदवारों को मौका मिलेगा.खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिससे आप घर बैठे ही फॉर्म भर सकते हैं.

Indian Railway Finance Corporation Limited भारतीय रेलवे की फाइनेंस कंपनी है, जिसकी स्थापना 1986 में हुई थी. यह रेलवे के बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए पैसा जुटाने का काम करती है.यह एक Navratna PSU है, यानी सरकारी क्षेत्र की बड़ी और भरोसेमंद कंपनी.

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 23 पद भरे जाएंगे. असिस्टेंट (NE-5) 16 पद और असिस्टेंट मैनेजर (Finance) के 7 पदों पर भर्ती की जायेगी.इन पदों में जनरल और रिजर्व्ड कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग सीटें तय की गई हैं, जैसा कि सरकारी नियमों में होता है.

योग्यता क्या चाहिए?

इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपकी योग्यता असिस्टेंट पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रैजुएशन,कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना जरूरी है,असिस्टेंट मैनेजर फाइनेंस के लिए कॉमर्स / फाइनेंस / एकाउंटेंसी में डिग्री के साथ संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए CA या MBA (Finance) वालों को प्राथमिकता मिलेगी.

Bihar Jobs 2026: बिहार में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 92 हजार मिलेगी सैलरी; ये करें अप्लाई

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी. सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी, जिसमें उनकी सामान्य ज्ञान, विषय से जुड़ी जानकारी और योग्यता को परखा जाएगा. इसके बाद कुछ पदों के लिए स्किल टेस्ट भी लिया जा सकता है. जो उम्मीदवार इन चरणों को पास करेंगे, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनके सभी जरूरी दस्तावेज चेक किए जाएंगे. अंत में उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा, जिसके बाद फाइनल मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा.

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस नौकरी में सैलरी भी काफी अच्छी दी जा रही है.Assistant पद के लिए 21,000 रुपये से 74,000 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जायेगा, वहीं Assistant Manager पद के लिए 40,000 रुपये से 1,40,000 रुपये प्रति माह तक सैलरी दी जायेगी.इसके अलावा कई तरह के भत्ते और सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी.

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले IRFC की आधिकारिक वेबसाइट www.irfc.co.in⁠ पर जाएं.
  • होमपेज पर 'Careers' सेक्शन पर क्लिक करें
  • 'IRFC Recruitment 2026' वाले लिंक पर जाएं.
  • अब 'Apply Online' पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें.
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें.

​Assistant Professor Jobs: असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का बेहतरीन मौका, इस सेंट्रल यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी

Author : रजनी उपाध्याय

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ABP Live Hindi