रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट kseab.karnataka.gov.in और रिजल्ट पोर्टल karresults.nic.in पर देख सकेंगे. इसके लिए छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर तैयार रखना होगा. वहीं, यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से भी नतीजे चेक किए जा सकते हैं.
इस साल कक्षा 12 की पहली परीक्षा 28 फरवरी से शुरू हुई और 17 मार्च 2026 तक चली. सभी पेपर एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किए गए. परीक्षा की शुरुआत कन्नड़ और अरबी विषय से हुई, जबकि अंतिम पेपर म्यूजिक, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य विषयों के साथ खत्म हुआ.
बोर्ड अधिकारी रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेंगे. यह प्रेस कॉन्फ्रेंस बोर्ड कार्यालय में आयोजित होगी. इसी दौरान पास प्रतिशत, टॉपर की जानकारी और रिजल्ट देखने की प्रक्रिया भी बताई जाएगी.
अगर पिछले साल के पैटर्न को देखें तो 2025 में PUC 2 का रिजल्ट 8 अप्रैल को घोषित किया गया था. उस समय कुल पास प्रतिशत 73.45% रहा था. स्ट्रीम के अनुसार परिणाम अलग-अलग रहा. आर्ट्स में 53.29%, कॉमर्स में 76.07% और साइंस में 82.54% छात्र सफल हुए थे. इस बार भी छात्रों को अच्छे परिणाम की उम्मीद है.
सबसे पहले छात्रों को आधिकारिक साइट karresults.nic.in पर जाना होगा. फिर छात्र को होमपेज पर Karnataka 2nd PUC Result लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद छात्र अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जरूरी जानकारी भरें.अब छात्र सबमिट बटन दबाएं. इसके बाद छात्र स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर रखें.

