Petrol-Diesel Price Today August 3: आज हफ्ते के पहले दिन भारत में ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये है.
जबकि मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमत क्रमश: 111.21 रुपये और 97.83 रुपये प्रति लीटर है.
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के नए दौर के बाद तेल की कीमतें कम हुई थीं इस उम्मीद के साथ कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से शिपिंग में कोई दिक्कतें नहीं आएगी. देश में ईंधन की कीमतें 25 मई से स्थिर बनी हुई हैं. उस दौरान पेट्रोल की कीमत में 2.61 प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी.
क्रूड ऑयल में लगातार उतार-चढ़ाव
हैरान करने वाली बात यह है कि कीमतें उस समय स्थिर बनी हुई हैं, जब जियोपॉलिटिकल तनाव और सप्लाई से जुड़ी चिंताओं के कारण ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतें अस्थिर बनी हुई हैं. भारत अपनी क्रूड ऑयल की जरूरत का 85% से ज्यादा हिस्सा आयात करता है. हालांकि, यह भी बात सच है कि घरेलू ईंधन की कीमतें हमेशा इंटरनेशनल क्रूड की कीमतों के हिसाब से नहीं बदलतीं. रिटेल कीमतें एक्सचेंज रेट, ढुलाई का खर्च, डीलर कमीशन और टैक्स जैसे कारकों से भी प्रभावित होती हैं.
शहरवार पेट्रोल-डीजल की कीमतें
| शहर | पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) | डीजल की कीमत (प्रति लीटर) |
| दिल्ली | 102.12 रुपये | 95.20 रुपये |
| मुंबई | 111.18 रुपये | 97.83 रुपये |
| कोलकाता | 113.47 रुपये | 99.82 रुपये |
| चेन्नई | 107.77 रुपये | 99.55 रुपये |
| बेंगलुरु | 110.93 रुपये | 98.80 रुपये |
| हैदराबाद | 115.69 रुपये | 103.82 रुपये |
| अगरतला | 105.17 रुपये | 94.05 रुपये |
| लखनऊ | 102.05 रुपये | 95.55 रुपये |
| पटना | 113.35 रुपये | 99.36 रुपये |
लगातार घट-बढ़ रहे क्रूड के दाम
US-Iran डील को लेकर उम्मीदें बढ़ने के बाद तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया था कि सोमवार को इस्लामिक रिपब्लिक के साथ फिर से बातचीत शुरू होगी. ट्रंप ने कहा कि सऊदी अरब समेत पश्चिम एशिया के सहयोगियों के डील करने के लिए मनाने के बाद उन्होंने ईरान पर तय हमले को रद्द करने का फैसला लिया है.
ऐसे में होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को फिर से खोलने के लिए जल्द ही डील फाइनल होने की उम्मीद से बाजार में सकारात्मक माहौल बना, जिससे ब्रेंट क्रूड कल के मुकाबले 4.7% टूटकर 83.60 डॉलर प्रति बैरल से 83.88 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) 81 से डॉलर से नीचे ट्रेड कर रहा है. पिछले महीने, जून में हुए समझौते के टूटने और लड़ाई फिर से शुरू होकर रेड सी और जॉर्डन तक फैलने के बाद ब्रेंट की कीमत 32 डॉलर बढ़ गई थी. हालांकि, ग्लोबल ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर भारत के रिटेल बाजार पर नहीं पड़ा.
6 साल बाद भारत-चीन व्यापार शुरू, जानिए क्या बिकेगा सबसे ज्यादा, क्या सस्ता मिलेगा
Author : अरिजीता सेन

