'वध 2':- नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में पहले नंबर पर संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'वध 2' का कब्जा है. ये फिल्म 6 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसके डायरेक्टर जसपाल सिंह संधू हैं.
'मृत्युंजय':- इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है तेलुगु फिल्म 'मृत्युंजय'. इसी साल 6 मार्च को रिलीज हुई इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में श्री विष्णु और रेबा मोनिका जॉन जैसे एक्टर्स नजर आए. श्री हुसैन शाह किरण ने फिल्म का निर्देशन किया है.
'थ्रैश':- 'थ्रैश' एक अमेरिकी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जो 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. टॉमी विर्कोला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फोबे डायनेवर, व्हिटनी पीक और जिमोन हौंसौ जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में ये फिल्म तीसरे नंबर पर है.
'धुरंधर':- जहां एक ओर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, वहीं इस फिल्म का पहला पार्ट नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहा है. OTT प्लेटफॉर्म पर ये फिल्म तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.
'सम्प्रदायिनी सुप्पिनि सुद्दपुसानि':- डार्क क्राइम कॉमेडी फिल्म 'सम्प्रदायिनी सुप्पिनि सुद्दपुसानि' नेटफ्लिक्स पर पांचवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. ये फिल्म 6 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसकी कहानी लोगों को खूब पसंद आई.
'तू या मैं':- आदर्श गौरव और शनाया कपूर की सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म 'तू या मैं' को 13 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर छह पर ट्रेंड कर रही है.
'मर्दानी 3':- नेटफ्लिक्स पर सातवें नंबर पर रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'मर्दानी 3' ट्रेंड कर रही है. ये फिल्म 30 जनवरी, 2026 को रिलीज हुई थी. रानी मुखर्जी ने एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय बनकर दमदार वापसी की है.
पॉल रुड, जैक ब्लैक, स्टीव ज़हान, थांडीवे न्यूटन, डेनिएला मेल्चियोर और सेल्टन मेलो की फिल्म 'एनाकोंडा' OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नंबर आठ पर ट्रेंड कर रही है.
'वध':- संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म 'वध' नंबर 9 पर ट्रेंड कर रही है. वहीं, इसके सीक्वल ने पहले स्थान पर कब्जा किया हुआ है. ये फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी.
'बॉर्डर 2':- सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' नेटफ्लिक्स पर दसवें नंबर पर ट्रेलर कर रही है.

