Mulank 4: अंक ज्योतिष (Numerology) में हर एक तारीख का अपना एक विशेष महत्व और ऊर्जा होती है. यदि आपका या आपके किसी करीबी का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो अंकशास्त्र के अनुसार आपका मूलांक 4 है.

Mulank 4: अंक ज्योतिष (Numerology) में हर एक तारीख का अपना एक विशेष महत्व और ऊर्जा होती है. यदि आपका या आपके किसी करीबी का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो अंकशास्त्र के अनुसार आपका मूलांक 4 है.
3. स्पष्टवादी और वफादार दोस्त
इन्हें घुमा-फिराकर बात करना पसंद नहीं होता, जो दिल में होता है वही जुबान पर आता है. ये लोग 'दोस्तों के दोस्त' होते हैं. इनके मित्रों की संख्या भले ही कम हो, लेकिन ये जिसे अपना मान लेते हैं, उसका साथ हर सुख-दुख में निभाते हैं.
मूलांक 4 के लोगों को समझ पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती. ये कब क्या फैसला ले लें, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है. इनके जीवन में योजनाएं अचानक बनती और बदलती हैं.
करियर: इन क्षेत्रों में गाड़ते हैं सफलता के झंडे
राहु के प्रभाव और अत्यधिक अनुशासित होने के कारण मूलांक 4 के लोग उन क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करते हैं, जहां नियमों का पालन, रिसर्च और आधुनिक तकनीक की जरूरत होती है. इनके लिए बेहतरीन करियर विकल्प निम्नलिखित हैं:
लव लाइफ और फैमिली: रिलेशनशिप में कैसे होते हैं मूलांक 4 वाले?
सावधान! मूलांक 4 वालों को जीवनभर बचना चाहिए इन 5 चीजों से
ज्योतिषीय विश्लेषण के अनुसार, मूलांक 4 वाले लोग अक्सर अपनी कुछ आदतों के कारण परेशान होते हैं. इन्हें निम्नलिखित बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए:
अचानक गुस्सा करना: इन्हें बहुत जल्दी गुस्सा आता है, जिससे बने-बनाए काम और अच्छे रिश्ते बिगड़ सकते हैं.
अत्यधिक जिद्दी स्वभाव: कई बार ये अपनी बात पर अड़ जाते हैं. जीवन में लचीलापन (Flexibility) लाना इनके लिए बहुत जरूरी है.
शॉर्टकट और सट्टेबाजी से दूरी: राहु कई बार अचानक अमीर बनने के शॉर्टकट की तरफ आकर्षित करता है. जुए या जोखिम भरे निवेश से हमेशा दूर रहें.
अकेलेपन की भावना (Isolation): जब चीजें इनके मुताबिक नहीं होतीं, तो ये खुद को सबसे अलग कर लेते हैं. नकारात्मक विचारों से बचें.
बिना सोचे बोलना: अपने मुंहफट स्वभाव के कारण ये अनजाने में गुप्त शत्रु बना लेते हैं. विवादों से दूर रहें.
मूलांक 4 के लिए भाग्यशाली रंग (Lucky Color)
अंकशास्त्र के अनुसार, मूलांक 4 के लोगों के लिए इलेक्ट्रिक ब्लू (Electric Blue) और ग्रे (Gray) रंग सबसे अच्छे और सकारात्मक ऊर्जा देने वाले माने जाते हैं.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Author : हर्षिका मिश्रा