Dailyhunt
साइबर ठगी का शिकार हो गए? घबराएं नहीं! ऐसे करें तुरंत रिपोर्ट और बचाएं अपना पैसा, जानें पूरा स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

साइबर ठगी का शिकार हो गए? घबराएं नहीं! ऐसे करें तुरंत रिपोर्ट और बचाएं अपना पैसा, जानें पूरा स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

 अगर आप ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाते हैं तो तुरंत कार्रवाई करना सबसे जरूरी कदम है. आप दो तरीकों से शिकायत दर्ज कर सकते हैं. नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर और दूसरा ऑनलाइन पोर्टल के जरिए.

भारत सरकार ने इसके लिए एक खास प्लेटफॉर्म बनाया है National Cyber Crime Reporting Portal जहां आप घर बैठे शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

ऑनलाइन शिकायत करने के लिए सबसे पहले अपने ब्राउज़र में Cyber Crime Portal की वेबसाइट खोलें. इसके बाद 'File a Complaint' पर क्लिक करें. अब होमपेज पर दिए गए इस ऑप्शन को चुनें. इसके बाद नियम और शर्तें स्वीकार करें. आगे बढ़ने के लिए Terms & Conditions को स्वीकार करें.

इसके बाद 'Report Other Cybercrime' विकल्प पर क्लिक करें. 'Citizen Login' चुनकर अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें. मोबाइल पर आए OTP को डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें. अब आपको घटना से जुड़ी पूरी जानकारी देनी होगी जैसे घटना का विवरण, पीड़ित की जानकारी, फ्रॉड से जुड़ी डिटेल्स. सारी जानकारी चेक करने के बाद Submit बटन दबाएं. स्क्रीनशॉट, बैंक डिटेल्स, मैसेज या ईमेल जैसे सबूत अपलोड करें.

अगर आपको आरोपी के बारे में कोई जानकारी है तो उसे भी दर्ज करें. आखिरी बार सभी डिटेल्स चेक करें और शिकायत दर्ज करें. शिकायत सफलतापूर्वक दर्ज होने के बाद आपको एक ID मिलेगी जिसे भविष्य के लिए संभालकर रखें. अगर मामला तुरंत का है तो आप 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी मदद ले सकते हैं.

जितनी जल्दी हो सके (बेहतर है 24 घंटे के अंदर) रिपोर्ट करें. सभी ट्रांजैक्शन का प्रूफ जरूर लगाएं. संदिग्ध मैसेज या ईमेल को सेव रखें. बैंक स्टेटमेंट और पहचान पत्र की कॉपी तैयार रखें.

साइबर ठगी के मामलों में समय ही सबसे बड़ा हथियार होता है. जितनी जल्दी आप रिपोर्ट करेंगे, उतनी ही ज्यादा संभावना होती है कि आपका पैसा बचाया जा सके.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ABP Live Hindi