उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कुछ नेताओं के निष्कासन के वायरल पत्र का खंडन किया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर मायावती ने शनिवार, 25 अप्रैल, रात 10.19 बजे बयान जारी किया.
उन्होंने लिखा कि जैसाकि सर्वविदित है कि बी.एस.पी. अध्यक्ष, जिला गाजियाबाद द्वारा कल जय प्रकाश सिंह को तथा बी.एस.पी. अध्यक्ष, जिला बुलन्दशहर द्वारा आज धर्मवीर सिंह अशोक, पूर्व विधायक को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया गया, जिसकी काफी चर्चा मीडिया में है, लेकिन आज ही बाद में पाटी के तीन वरिष्ठ लोगों - मेवालाल गौतम, मुनकाद अली व नौशाद अली - को पार्टी से निष्कासित करने वाला बी.एस.पी. अध्यक्ष, जिला बुलन्दशहर के जाली लेटरपैड पर जारी प्रेस विज्ञप्ति पूर्णतः फेक व फर्जी है.

