Dailyhunt
Walnut Farming: एक ही पेड़ से हो जाएगी 28 से 30 हजार की कमाई, किसान ऐसे करें अखरोट की खेती

Walnut Farming: एक ही पेड़ से हो जाएगी 28 से 30 हजार की कमाई, किसान ऐसे करें अखरोट की खेती

 बाजार में अखरोट की कीमत आमतौर पर 400 से 700 रुपये प्रति किलो के बीच रहती है. जबकि कई जगह पर यह हजार रुपये प्रति किलो तक भी बिकता है. एक पेड़ से औसतन 40 से 50 किलो तक उत्पादन मिल सकता है.

इस हिसाब से एक पेड़ से हजार रुपये की कमाई हो सकती है. अगर किसान बागवानी के रूप में इसकी खेती करें तो 20 पेड़ों से ही 5 से 6 लाख रुपये तक की आय हो सकती है.

अखरोट की खेती मुख्य रूप से पहाड़ी इलाकों में की जाती है. देश में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है. इनमें जम्मू कश्मीर अखरोट उत्पादन में सबसे आगे हैं. हालांकि उपयुक्त जलवायु मिलने पर इसकी खेती दूसरे क्षेत्रों में भी की जा सकती है.

अखरोट की खेती के लिए 20 से 25 डिग्री सेल्सियस तापमान उपयुक्त माना जाता है. यह पौधा 5 से 35 डिग्री तक तापमान सहन कर सकता है. अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी, जिसमें जैविक तत्वों की भरपूर मात्रा हो, इसके लिए बेहतर रहती है. वहीं मिट्टी का पीएच मान 5 से 7 के बीच होना चाहिए. रेतीली, सख्त या ज्यादा क्षारीय मिट्टी में इसकी खेती करने से बचना चाहिए.

अखरोट की खेती के लिए सबसे पहले नर्सरी में पौधे तैयार किए जाते हैं. ग्राफ्टिंग विधि से पौधे तैयार करने में करीब 2 से 3 महीने का समय लगता है. इसके बाद दिसंबर या जनवरी में खेत में रोपाई की जाती है. रोपाई के समय सड़ी हुई गोबर की खाद का उपयोग किया जाता है, जो पौधों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद मानी जाती है.

अखरोट का पौधा लगाने के तुरंत बाद उत्पादन नहीं होता है. आमतौर पर 4 साल बाद पेड़ फल देना शुरू करता है, जबकि अच्छी पैदावार के लिए 8 से 10 साल का समय लग सकता है. एक बार विकसित होने के बाद यह पेड़ 25 से 30 साल तक लगातार उत्पादन देता है. उम्र बढ़ने के साथ उत्पादन भी बढ़ता है और एक पेड़ से 70 से 100 किलो तक अखरोट मिल सकते हैं.

अखरोट की खेती को मुनाफे वाली फसल के रूप में इसलिए भी गिना जाता है, क्योंकि इसकी मांग देश के साथ-साथ इंटरनेशनल बाजार में भी बनी रहती है. अखरोट लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है और इसका उपयोग मिठाई, दवा और कई दूसरे प्रोडक्ट में भी होता है. इसके अलावा अखरोट में आयरन कैल्शियम जिंक और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिससे इसकी मांग लगातार बनी रहती है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ABP Live Hindi