ICC T20 Ranking Update: आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि इस समय क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत का दबदबा कायम है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद अभी भी टीम इंडिया रैंकिंग में टॉप पर है।
इसके साथ ही बुधवार (24 मार्च 2026) को जारी रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों ने टॉप-10 में मजबूत पकड़ बनाई है, जबकि सूर्यकुमार यादव ने शानदार वापसी करते हुए सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी है।
सबसे ऊपर की बात करें तो भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 875 रेटिंग अंकों के साथ नंबर-1 की कुर्सी पर कायम हैं। हालांकि उनके रेटिंग में मामूली गिरावट देखने को मिली है, लेकिन उनका शीर्ष स्थान सुरक्षित है। उनके पीछे वर्ल्ड कप में ड्रीम कमबैक करने वाले ईशान किशन 871 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं, जो यह दिखाता है कि भारतीय युवा बल्लेबाज लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे स्थान पर हैं, जबकि इंग्लैंड के फिल साल्ट चौथे नंबर पर काबिज हैं। श्रीलंका के पथुम निसांका पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।
सूर्यकुमार यादव की वापसी बनी चर्चा का केंद्र
इस रैंकिंग का सबसे बड़ा आकर्षण रहा सूर्यकुमार यादव का उछाल। उन्होंने दो स्थान की छलांग लगाते हुए 722 अंकों के साथ सातवें पायदान पर कब्जा जमाया है। पिछले कुछ महीनों में सूर्या ने अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए लगातार रन बनाए हैं, जिसका फायदा उन्हें रैंकिंग में मिला है।
सूर्यकुमार लंबे समय तक इस फॉर्मेट में टॉप पर बरकरार रह चुके हैं,उनका करियर बेस्ट रेटिंग 912 रहा है, और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि वे फिर से टॉप-3 में जगह बना सकते हैं। उनका 360-डिग्री खेल अभी भी विरोधी गेंदबाजों के लिए चुनौती बना हुआ है।
टॉप-10 में भारत का मजबूत प्रतिनिधित्व
भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो टॉप-10 में कुल तीन खिलाड़ी शामिल हैं-
तिलक वर्मा भी छठे स्थान पर मजबूती से बने हुए हैं, जो भारत के मिडिल ऑर्डर की ताकत को दर्शाता है।
यह आंकड़े इस बात का संकेत हैं कि भारतीय टीम सिर्फ शीर्ष पर ही नहीं, बल्कि पूरे बल्लेबाजी क्रम में गहराई रखती है।
अन्य खिलाड़ियों की स्थिति
न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट आठवें, इंग्लैंड के जोस बटलर नौवें और दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस दसवें स्थान पर हैं। इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी स्थिर रहा है, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों की निरंतरता उन्हें पीछे छोड़ रही है।
भारत की सफलता का सबसे बड़ा कारण युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन है। जहां अभिषेक और ईशान आक्रामक शुरुआत देते हैं, वहीं सूर्यकुमार और तिलक मध्यक्रम को संभालते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले यह फॉर्म टीम इंडिया के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है।

