Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
असम : जोरहाट विधानसभा सीट पर गौरव गोगोई पीछे

असम : जोरहाट विधानसभा सीट पर गौरव गोगोई पीछे

Awaz The Voice 2 weeks ago

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

सम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट विधानसभा क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, भाजपा के हितेंद्रनाथ गोस्वामी से 4,132 मतों से पीछे हैं। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जोरहाट से लोकसभा सांसद गोगोई को अब तक 9,875 मत मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी और मौजूदा विधायक गोस्वामी को 14,007 मत प्राप्त हुए हैं।

गोगोई पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि गोस्वामी पांच बार के विधायक हैं। वह इस क्षेत्र का तीन बार असम गण परिषद (एजीपी) के विधायक के तौर पर और दो बार भाजपा विधायक के रूप में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। भाजपा के टिकट पर वह लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने की कोशिश में हैं।

अधिकारियों ने बताया कि असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर मतदान नौ अप्रैल को एक ही चरण में हुआ था।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Awaz The Voice Hindi