Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बारिश में वकील न पहुंचें तो नहीं होंगे प्रतिकूल आदेश: हाईकोर्ट

बारिश में वकील न पहुंचें तो नहीं होंगे प्रतिकूल आदेश: हाईकोर्ट

Awaz The Voice 1 week ago

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

मुंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को आश्वासन दिया कि महानगर और आसपास के जिलों में हो रही भारी बारिश के कारण यदि वकील अदालत नहीं पहुंच पाते हैं, तो उनकी अनुपस्थिति की वजह से किसी भी मामले में कोई प्रतिकूल आदेश पारित नहीं किया जाएगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी करते हुए तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है और लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

आईएमडी ने आगाह किया कि अत्यधिक बारिश के कारण निचले और शहरी इलाकों में जलभराव तथा अचानक बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवींद्र घुगे ने वकील संघों को आश्वस्त किया कि बारिश के कारण सोमवार को उनकी अनुपस्थिति की वजह से किसी भी मामले में कोई प्रतिकूल आदेश या याचिका खारिज करने का आदेश पारित नहीं किया जाएगा।

अदालत ने यह भी कहा कि मुंबई उच्च न्यायालय की सभी पीठें इस आश्वासन का पालन करेंगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Awaz The Voice Hindi