Dailyhunt
भाजपा के साथ गठबंधन करने वाले दलों का कभी कोई भविष्य नहीं रहा : द्रमुक सांसद कनिमोई

भाजपा के साथ गठबंधन करने वाले दलों का कभी कोई भविष्य नहीं रहा : द्रमुक सांसद कनिमोई

Awaz The Voice 1 week ago

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सांसद कनिमोई करुणानिधि ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन करने वाले राजनीतिक दलों का भविष्य अंधकारमय है।

उन्होंने अन्नाद्रमुक के भाजपा के साथ संबंधों को ऐसा ''विश्वासघाती गठबंधन'' करार दिया, जो राज्य और उसके अपने कार्यकर्ताओं दोनों को धोखा देता है।

नीलाकोट्टई विधानसभा क्षेत्र में द्रमुक उम्मीदवार नागज्योति के लिए प्रचार करते हुए कनिमोई ने अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन के उन आरोपों को खारिज कर दिया कि द्रमुक हिंदू विरोधी है।

उन्होंने इस दावे का खंडन करते हुए इस संबंध में राज्य सरकार की पहलों पर प्रकाश डाला और बताया कि वर्तमान प्रशासन के तहत 4,000 से अधिक मंदिरों के लिए अभिषेक समारोह (कुदामुझुक्कू) आयोजित किए गए हैं।

स्थानीय स्तर पर आर्थिक चिंताओं के बारे में थूथुकुडी की सांसद ने स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए प्रसिद्ध डिंडीगुल ताला उद्योग के वास्ते औद्योगिक क्लस्टर स्थापित करने का वादा किया।

उन्होंने कहा कि अन्नाद्रमुक के राजनीतिक फैसलों ने तमिलनाडु के हितों से समझौता किया है। उन्होंने दोहराया कि इतिहास गवाह है कि भाजपा के साथ साझेदारी करने के बाद कोई भी पार्टी फल-फूल नहीं पाती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Awaz The Voice Hindi