Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
भाखड़ा विस्थापितों को हरियाणा में मिले भूखंड

भाखड़ा विस्थापितों को हरियाणा में मिले भूखंड

Awaz The Voice 1 week ago

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

भाखड़ा बांध के निर्माण के कारण विस्थापित हुए हिमाचल प्रदेश के 27 लोगों को हरियाणा के गांव में भूखंड आवंटित किए गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में देसू जोधन गांव में विस्थापित व्यक्तियों को भूखंड आवंटित किए गए हैं। इन लोगों के लिए जमीन का अधिग्रहण तब हुआ था जब भाखड़ा बांध बनाया गया था। बांध के निर्माण के कारण बिलासपुर के अधिकतर गांव जलमग्न हो गए थे।

उन्होंने कहा कि अगर कोई आवंटी इस संबंध में कोई आपत्ति दर्ज कराना चाहता है तो वह एक महीने के अंदर हरियाणा के फतेहाबाद में उपायुक्त (पुनर्वास) के कार्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। एक माह की आपत्ति अवधि समाप्त होने के बाद अंतिम आवंटन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इन आवंटियों में बिलासपुर जिले की घुमारवीं तहसील के बड़गांव, कथौन और कुठेड़ा गांवों के लोग तथा ऊना जिले के निवासी शामिल हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Awaz The Voice Hindi