Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
चीन में मौसम संबंधी घटनाओं में 20 लोगों की मौत, 300 से अधिक घायल

चीन में मौसम संबंधी घटनाओं में 20 लोगों की मौत, 300 से अधिक घायल

Awaz The Voice 1 week ago

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

चीन में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई जबकि 331 अन्य घायल हो गए। प्राधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' की खबर के अनुसार, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अधिकारियों को बाढ़ से बचाव, राहत और घायलों के इलाज के लिए हरसंभव कदम उठाने के निर्देश दिए।

उत्तर-पश्चिमी चीन के गांसू प्रांत के एक कस्बे में मंगलवार को भूस्खलन के कारण पांच लोगों की मौत हो गई।

'शिन्हुआ' की खबर में बताया कि कुल 33 लोग मलबे में दब गए थे। बचाव दल ने 21 लोगों को बाहर निकाला, लेकिन इनमें से पांच ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य लापता 12 लोगों की तलाश के लिए युद्धस्तर पर खोज एवं बचाव अभियान जारी है।

प्रांतीय आपदा प्रबंधन अधिकारियों के अनुसार, सोमवार रात पूर्वी हुबेई प्रांत में आए बवंडर, तूफान और तेज आंधी में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता है।

प्रतिकूल मौसम की इन घटनाओं में तीन इलाकों में कम से कम 331 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा 400 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Awaz The Voice Hindi