Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
एफसीआरए मामले में सतीशन के खिलाफ सबूत नहीं, सतर्कता विभाग ने जांच बंद की : चेन्निथला

एफसीआरए मामले में सतीशन के खिलाफ सबूत नहीं, सतर्कता विभाग ने जांच बंद की : चेन्निथला

Awaz The Voice 2 weeks ago

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने बृहस्पतिवार को कहा कि सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (वीएसीबी) को पुनर्जनी बाढ़ पुनर्वास परियोजना को लेकर लगे आरोपों में मौजूदा मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है और इसकी जांच को बंद करने का फैसला किया गया है।

चेन्निथला ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वीएसीबी को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे सतीशन का संबंध विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) के कथित उल्लंघन या उनके निर्वाचन क्षेत्र परावुर में बरसों पहले पूरी की जा चुकी परियोजना में किसी अन्य अनियमितता से जोड़ा जा सके।

उन्होंने कहा, ''मुख्यमंत्री किसी भी वित्तीय लेन-देन में सीधे तौर पर शामिल नहीं थे और न ही जांच में उनके खिलाफ कोई सबूत मिला। (मामला बंद करने का) यह फैसला वीएसीबी के निदेशक की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया।''

चेन्निथला ने आरोप लगाया कि पिछली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार ने मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की सिफारिश करने का फैसला राजनीतिक कारणों से किया था।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Awaz The Voice Hindi