Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
हथिनीकुंड बैराज में यमुना में सेना की नाव पलटी, लापता दो जवानों की तलाश में जुटे बचावकर्मी

हथिनीकुंड बैराज में यमुना में सेना की नाव पलटी, लापता दो जवानों की तलाश में जुटे बचावकर्मी

Awaz The Voice 1 week ago

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

थिनीकुंड बैराज के पास यमुना नदी में नाव पलटने के बाद लापता हुए सेना के दो जवानों की तलाश के लिए खोज एवं बचाव अभियान जारी है।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को हुई।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ''एक सितंबर को हथिनीकुंड बैराज में संयुक्त जल प्रशिक्षण के दौरान नाव पानी के तेज बहाव में फंस गई और बैराज के नीचे की ओर बहने लगी।''

बयान में कहा गया है, ''टीम ने नाव को वापस निकालने के लिए तुरंत प्रयास किए। हालांकि, नाव जल निकासी द्वार के आसपास तेज भंवरों में फंस गई और पलट गई। इसके कारण उसमें सवार जवान तेज बहाव में बह गए। चालक दल के दो सदस्य फिलहाल लापता हैं।''

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Awaz The Voice Hindi