Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
केरलम : मलप्पुरम में एशिया का सबसे बड़ा 'वेस्ट-टू-आर्ट' पूक्कलम प्रदर्शित किया जाएगा

केरलम : मलप्पुरम में एशिया का सबसे बड़ा 'वेस्ट-टू-आर्ट' पूक्कलम प्रदर्शित किया जाएगा

Awaz The Voice 2 weeks ago

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

केरल में ओणम त्योहार के मौके पर मलप्पुरम जिले में अनुपयोगी और कबाड़ से बीनी गईं वस्तुओं से एक 'पूक्कलम' (रंगोली) तैयार किया गया है जिसे लोगों के लिए प्रदर्शित किया जाएगा।

इसे एशिया का सबसे बड़ा 'वेस्ट-टू-आर्ट' पूक्कलम होने का दावा किया जा रहा है।

उद्योग एवं आईटी मंत्री पी. के. कुन्हालीकुट्टी शुक्रवार शाम यहां कोट्टाक्कुन्नु में इस पूक्कलम का उद्घाटन करेंगे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इसे मलप्पुरम जिला सुचित्व मिशन और इको वर्ल्ड वेस्ट मैनेजमेंट एलएलपी ने संयुक्त रूप से तैयार किया है।

इस पूक्कलम को पुनर्चक्रित प्लास्टिक कचरे से तैयार किया गया है। यह कचरा जिले के विभिन्न हिस्सों में हरित कर्म सेना के सदस्यों द्वारा घरों से एकत्र किया गया था और छंटाई के बाद इसका इस्तेमाल किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि 1,560 वर्ग फुट में बने इस पूक्कलम को तैयार करने में 20,736 प्लास्टिक बोतलें, 13 किलोग्राम बोरे, 485 सीडी, 12 किलोग्राम एल्युमिनियम फॉयल, 138 खाद्य कंटेनर और 18 किलोग्राम प्लास्टिक कवर का इस्तेमाल किया गया है।

नौ कलाकारों द्वारा पांच दिन के परिश्रम के बाद कलाकृति को पूरा किया गया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Awaz The Voice Hindi