Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत पंजाब मॉडल अपनाएं: केजरीवाल

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत पंजाब मॉडल अपनाएं: केजरीवाल

Awaz The Voice 3 weeks ago

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित गोवा की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के 'चरमरा जाने' का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को इस तटीय प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से पंजाब की 10 लाख रुपये वाली स्वास्थ्य बीमा योजना को अपनाने की अपील की।

केजरीवाल ने यहां प्रेसवार्ता में कहा कि गोवा की लगभग 90 प्रतिशत आबादी सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर है, क्योंकि ज़्यादातर परिवारों के लिए निजी इलाज का खर्च उठाना मुमकिन नहीं है, खासकर गंभीर बीमारी के मामले में।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दावा किया कि गोवा में दीन दयाल स्वास्थ्य सेवा योजना (डीडीएसएसवाई) लोगों को फायदा पहुंचाने में नाकाम रही है, जबकि राज्य के एकमात्र सुपर-स्पेशियलिटी सरकारी अस्पताल गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बहुत ज़्यादा भीड़ है।

उन्होंने कहा कि अन्य सरकारी अस्पतालों में कर्मियों की कमी है, विशेषज्ञ चिकित्सकों का अभाव है, बुनियादी सुविधाओं और दवाओं की कमी है।

केजरीवाल ने कहा, ''गोवा का पूरा स्वास्थ्य तंत्र ठप हो गया है। 90 प्रतिशत लोगों को यह नहीं पता है कि परिवार के किसी सदस्य के गंभीर रूप से बीमार पड़ने पर वे कहां जाएं। डीडीएसएसवाई बीमा योजना तीन सदस्यों तक वाले परिवारों के लिए सालाना चार लाख रुपये और बड़े परिवारों के लिए छह लाख रुपये का कवर देती है जो नाकाफी है और अब क्रियाशील भी नहीं है।''

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Awaz The Voice Hindi