Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
ओडिशा में बाढ़ की स्थिति गंभीर, सुवर्णरेखा नदी के पानी में बालासोर के 100 और गांव जलमग्न

ओडिशा में बाढ़ की स्थिति गंभीर, सुवर्णरेखा नदी के पानी में बालासोर के 100 और गांव जलमग्न

Awaz The Voice 2 days ago

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

डिशा में बाढ़ की स्थिति बुधवार को भी गंभीर बनी रही और उफनाई सुवर्णरेखा नदी ने बालासोर जिले के 100 और गांवों को जलमग्न कर दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पड़ोसी झारखंड के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में निम्न दबाव के कारण हुई भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गई है, जिसके बाद राज्य सरकार ने प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है।

अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार को बुधबलंगा और ब्राह्मणी नदियों में आई बाढ़ से मयूरभंज और जाजपुर जिलों के कुल 146 गांव तथा बारीपदा शहर प्रभावित हुए थे।

झारखंड के गालूडीह बैराज के 13 फाटकों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद सुवर्णरेखा का जलस्तर बढ़ गया। बुधवार सुबह नौ बजे राजघाट में नदी का जलस्तर 11.54 मीटर दर्ज किया गया, जबकि यहां खतरे का निशान 10.36 मीटर है।

अधिकारियों ने बताया कि इस साल सुवर्णरेखा में तीसरी बार बाढ़ आई है। इसके कारण बालियापाल, जलेश्वर और भोगराई प्रखंडों के गांव जलमग्न हो गए हैं और कई इलाकों का संपर्क भी टूट गया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Awaz The Voice Hindi