Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
ओडिशा में भारी बारिश, कुछ जिलों में स्कूल बंद

ओडिशा में भारी बारिश, कुछ जिलों में स्कूल बंद

Awaz The Voice 1 week ago

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

डिशा में सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी बारिश होती रही। बारिश के मद्देनजर राज्य सरकार ने पूरे राज्य को अलर्ट पर रखा है। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सात जुलाई तक और वर्षा होने का अनुमान जताया है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारी बारिश के मद्देनजर कई जिला प्रशासनों ने सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने की घोषणा की है।

राजस्व विभाग के अनुसार, कटक, कंधमाल, संबलपुर, सोनपुर और बरगढ़ जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद रहे।

आईएमडी ने दिन के दौरान बरगढ़, संबलपुर, अंगुल, सोनपुर, बौद्ध, नुआपाड़ा और बोलांगिर जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' (कार्रवाई के लिए तैयार रहें) जारी किया।

आईएमडी ने कटक, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, देवगढ़, ढेंकानाल, क्योंझर, कालाहांडी, कंधमाल, नबरंगपुर और नयागढ़ जिलों के लिए भारी बारिश का 'येलो अलर्ट' (सतर्क रहें) भी जारी किया।

भुवनेश्वर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण सक्रिय हुई मानसून प्रणाली की वजह से राज्य भर में बारिश का दौर जारी रहा।

आईएमडी के अनुसार, सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में राज्य के 12 स्थानों पर 200 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई।

सोनपुर में सबसे अधिक 328.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, इसके बाद सोनपुर जिले के उल्लुंडा में 290 मिलीमीटर बारिश हुई।

राजस्व विभाग ने बताया कि लगातार हो रही बारिश की वजह से अलग-अलग जिलों से जलजमाव, सड़कों और पुलों को नुकसान पहुंचने तथा पेड़ों के उखड़ने की खबरें मिली हैं।

आईएमडी ने अपने नवीनतम बुलेटिन में कहा कि उत्तरी ओडिशा के भीतरी इलाकों और उससे सटे दक्षिणी झारखंड के ऊपर बना दबाव क्षेत्र पिछले छह घंटों के दौरान आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की दिशा में बढ़ गया और सुबह साढ़े पांच बजे यह दक्षिणी झारखंड और उससे सटे उत्तरी ओडिशा के भीतरी क्षेत्रों के ऊपर केंद्रित था।

मौसम विभाग ने कहा, ''इसके अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड और उससे सटे उत्तरी ओडिशा और उत्तरी छत्तीसगढ़ से होते हुए उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की बहुत संभावना है।''

विभाग ने कहा कि इसके असर से ओडिशा में अधिकतर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, साथ ही छह और सात जुलाई को कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और आठ जुलाई को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Awaz The Voice Hindi