Dailyhunt
पालघर: जमीन हड़पने और अवैध रूप से बेचने के आरोप में रियल एस्टेट एजेंट गिरफ्तार

पालघर: जमीन हड़पने और अवैध रूप से बेचने के आरोप में रियल एस्टेट एजेंट गिरफ्तार

Awaz The Voice 2 days ago

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

हाराष्ट्र के पालघर जिले में एक व्यक्ति की जमीन पर कथित तौर पर कब्जा करने और उसे अवैध रूप से बेचने के आरोप में 48 वर्षीय रियल एस्टेट एजेंट को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ ​​रंधा ने कथित तौर पर 2020 और 2025 के बीच राजावली गांव में शिकायतकर्ता से संबंधित 210 'गुंठा' (लगभग 5.25 एकड़) भूमि पर कब्जा कर लिया था।

मीरा-भयंदर, वसई-विरार पुलिस की अपराध इकाई-4 के वरिष्ठ निरीक्षक प्रमोद बदख ने कहा, "सिंह ने जमीन मालिक के साथ तय किए गए सौदे को पूरा किए बिना ही जमीन एक बिल्डर को बेच दी।"

उन्होंने कहा कि इसके बाद उस जमीन पर एक अवैध चॉल का निर्माण किया गया और सिंह ने वे चॉल बेच दीं, जिससे शिकायतकर्ता और खरीदारों दोनों को धोखा दिया गया।

अधिकारी ने कहा, "जब शिकायतकर्ता ने अपनी जमीन के लिए भुगतान की मांग करते हुए आरोपी से संपर्क किया, तो उसे गाली दी गई और जान से मारने की धमकी समेत गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।"

उन्होंने बताया कि सिंह के खिलाफ वालिव थाने में दो अप्रैल को भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी और मारपीट का मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि सिंह को 10 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ कम से कम 11 मामले दर्ज हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Awaz The Voice Hindi