Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
राजस्थान में बारिश का दौर फिर तेज होने का अनुमान

राजस्थान में बारिश का दौर फिर तेज होने का अनुमान

Awaz The Voice 6 days ago

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

राजस्थान के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश का दौर बृहस्पतिवार से एक बार फिर तेज होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि छह-सात अगस्त से पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक नया परिसंचरण तंत्र बनने से मानसून के फिर से सक्रिय होने और बारिश के दौर के जोर पकड़ने की संभावना है।

विभाग के मुताबिक, इस मौसम प्रणाली के असर से सात से 10 अगस्त के बीच भरतपुर, कोटा, जयपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी या बेहद भारी बारिश होने का अनुमान है।

विभाग ने बताया कि जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी सात से नौ अगस्त के बीच बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

विभाग के अनुसार, राजस्थान में बुधवार सुबह तक बीते चौबीस घंटे में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। उसने बताया कि इस अ‍वधि में डीग जिले में सबसे ज्यादा 66 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Awaz The Voice Hindi