Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रुपया 48 पैसे मजबूत होकर 94.95 प्रति डॉलर पर

रुपया 48 पैसे मजबूत होकर 94.95 प्रति डॉलर पर

Awaz The Voice 1 week ago

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

रुपया मंगलवार को 48 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.95 (अस्थायी) पर रहा। वैश्विक स्तर पर जोखिम लेने की धारणा में सुधार और होर्मुज जलडमरूमध्य से अधिक आवाजाही के कारण कच्चे तेल की कीमतों में नरमी हैं।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि सऊदी अरब की ओर से एशियाई ग्राहकों के लिए अगस्त महीने के लिए कच्चे तेल के आधिकारिक बिक्री मूल्य (ओएसपी) में प्रति बैरल 11 डॉलर की कटौती की गई। इससे कच्चे तेल की लागत घटने की उम्मीद बढ़ी और रुपये को समर्थन मिला है।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से दुनिया के तीसरे सबसे बड़े तेल आयातक भारत पर महंगाई का दबाव कम होने की उम्मीद है। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था और रुपये दोनों को समर्थन मिलने की संभावना है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.33 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह डॉलर के मुकाबले 94.94 से 95.37 के दायरे में रहा।

अंत में रुपया 94.95 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा, जो पिछले बंद भाव की तुलना में 48 पैसे की बढ़त है।

रुपया सोमवार को 25 पैसे कमजोर होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.43 पर बंद हुआ था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ''वैश्विक स्तर पर जोखिम लेने की धारणा में सुधार और डॉलर के कमजोर होने से आज भारतीय रुपये में अच्छी बढ़त देखी गई। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने भी रुपये को सहारा दिया, क्योंकि इससे महंगाई का दबाव कम होने की उम्मीद है।''

उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये का हाजिर भाव 94.60 से 95.30 के दायरे में रहने का अनुमान है।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 100.96 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.85 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स 104.35 अंक लुढ़ककर 78,180.72 अंक पर जबकि निफ्टी 31.65 अंक की गिरावट के साथ 24,398.70 अंक पर रहा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Awaz The Voice Hindi