Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सरकारी विभागों के खिलाफ वर्ष 2025 में भ्रष्टाचार की 70,584 शिकायतें मिलीं, बैंक और रेलवे शीर्ष पर

सरकारी विभागों के खिलाफ वर्ष 2025 में भ्रष्टाचार की 70,584 शिकायतें मिलीं, बैंक और रेलवे शीर्ष पर

Awaz The Voice 1 week ago

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल सरकारी संस्थाओं के खिलाफ भ्रष्टाचार की 70,500 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं तथा इनमें सबसे अधिक शिकायतें बैंकों और रेलवे के खिलाफ थीं।

रिपोर्ट के मुताबिक, आयोग की ओर से काम करने वाले मुख्य सतर्कता अधिकारियों (सीवीओ) को कुल 70,584 शिकायतें मिली थीं। इनमें से 31 दिसंबर 2025 तक 64,905 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया था।

सीवीसी की वार्षिक रिपोर्ट 2025 में कहा गया है, ''2025 के अंत तक कुल 5,679 शिकायतों की जांच या कार्रवाई पूरी नहीं हुई थी। इनमें से 2,002 शिकायतें ऐसी थीं, जो तीन महीने से अधिक समय से लंबित थीं।''

सीवीओ से अपेक्षा की जाती है कि वे शिकायतों की जांच तीन महीने के भीतर पूरी करें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Awaz The Voice Hindi