Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सिक्किम के मुख्यमंत्री ने तिब्बती सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन किया

सिक्किम के मुख्यमंत्री ने तिब्बती सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन किया

Awaz The Voice 3 months ago

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सोमवार को तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के 91वें जन्मदिन के मौके पर यहां नवनिर्मित तिब्बती सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन किया।

अपने संबोधन में, मुख्यमंत्री ने दलाई लामा के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और निरंतर मार्गदर्शन के लिए प्रार्थना की तथा उनकी शिक्षाओं को दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''परम पावन दलाई लामा हमें याद दिलाते हैं कि सच्ची खुशी मन के भीतर से आती है। वह हमें करुणा का भाव रखने, स्वार्थी इच्छाओं को कम करने, दूसरों का सम्मान करने और सहनशीलता व विनम्रता के साथ जीने की सीख देते हैं।''

उन्होंने कहा, ''परम पावन मानवता पर कृपा बनाए रखें और अपनी कालजयी शिक्षाओं से दुनिया को प्रेरित करते रहें।''

नवनिर्मित केंद्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए तमांग ने कहा कि तिब्बती सामुदायिक केंद्र सिक्किम के लोगों और तिब्बती समुदाय के बीच मित्रता, पारस्परिक सम्मान और एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह केंद्र धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का एक जीवंत केंद्र बनकर उभरेगा, साथ ही तिब्बत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सामुदायिक सद्भाव को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक केंद्र का औपचारिक हस्तांतरण भी किया गया। इसके अलावा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं, काशाग (तिब्बती निर्वासित मंत्रिमंडल) और तिब्बती निर्वासित संसद के संदेशों को पढ़ा गया तथा केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के गृह मंत्री पाल्डेन धोंडुप ने संबोधित किया। कार्यक्रम का समापन सामुदायिक भोज और दोपहर बाद आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Awaz The Voice Hindi