Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सोनू सूद बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत सामग्री लेकर नेपाल पहुंचे

सोनू सूद बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत सामग्री लेकर नेपाल पहुंचे

Awaz The Voice 4 days ago

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

भिनेता सोनू सूद नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे और कहा कि उनका फाउंडेशन आने वाले महीनों में भी राहत एवं सहायता जारी रखेगा।

'द काठमांडू पोस्ट' के अनुसार, सूद अपने 'सूद चैरिटी फाउंडेशन' की टीम के साथ मंगलवार को नेपाल की राजधानी पहुंचे। वह 26 अगस्त को आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए भोजन और कंबल लेकर वहां गए हैं।

सूद ने संवाददाताओं से कहा, ''हम बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों से मिलने आए हैं। हम जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े रहना चाहते हैं और उनकी जिंदगी को फिर पटरी पर लाने की कोशिश करेंगे।''

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Awaz The Voice Hindi