Dailyhunt
डीएम का गोवंश आश्रय स्थल पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

डीएम का गोवंश आश्रय स्थल पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

म्बेडकर नगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने शुक्रवार को अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल रुकुनुद्दीनपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोवंशों के स्वास्थ्य, चारे व गर्मी से बचाव की तैयारियों की गहन समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य परीक्षण पंजिका का अवलोकन करते हुए हरे चारे, भूसे और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही बढ़ती गर्मी और लू से बचाव के लिए किए गए इंतजामों पर विशेष ध्यान दिया। निरीक्षण के समय आश्रय स्थल में 146 गोवंश संरक्षित मिले, जबकि सभी केयर टेकर मौके पर मौजूद पाए गए।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोवंशों की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और व्यवस्थाएं लगातार बेहतर रखी जाएं। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी गोवंशों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए तथा बीमार पशुओं को अलग रखकर विशेष देखभाल सुनिश्चित की जाए।

गर्मी को देखते हुए डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी से समन्वय स्थापित कर सभी आश्रय स्थलों में शेड के किनारों पर जूट के बोरे लगाने के निर्देश दिए, ताकि गोवंशों को लू से बचाया जा सके। इसके अलावा सभी गोवंश आश्रय स्थलों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के भी निर्देश दिए, जिससे रात्रि में बेहतर प्रकाश व सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि गोवंशों का संरक्षण और उनकी समुचित देखभाल प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है, जिसके लिए सभी विभाग मिलकर काम करें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Ayodhya Samachar