◆ महानगर के 419 बूथों पर कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
अयोध्या। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से बस अड्डा स्थित सिविल लाइन परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम से पूर्व कार्यकर्ताओं ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इसके साथ ही महानगर क्षेत्र के सभी बूथों पर महानगर पदाधिकारियों एवं बूथ समितियों ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका त्याग और राष्ट्रवादी विचार आज भी करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का सर्वोत्तम उदाहरण है। उनके सिद्धांत आज भी देश के विकास और सुशासन की दिशा तय करते हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि युवाओं को डॉ. मुखर्जी के विचारों और राष्ट्रसेवा के संकल्प से प्रेरणा लेकर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रीय एकता के लिए जो संघर्ष किया, वह भारतीय राजनीति के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करते रहेंगे।
मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, अभिषेक मिश्र, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, राघवेन्द्र पाण्डेय, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, जिला पंचायत संदस्य इंद्रभान सिंह, हरभजनगौड, अरविंदसिंह, बालकृष्णवैश्य, रविशर्मा, शिवम्शुक्ला, रविसिंह, प्रवीणदूबे, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, रविसोनकर, कपिलदेववर्मा, रीनाद्विवेदी, स्वातीसिंह, गरिमा मौर्या, महानगर मीडिया प्रभारी अमितकुमारमिश्र, पार्षदज्ञानकेसरवानी, सुशील मिश्र बब्लू, प्रदीप यादव, व्यंकटेश मिश्र, दिनेश कन्नौजिया, सुशीलमिश्रा, वरूणचौधरी, स्वप्निलश्रीवास्तव, मुधकर आनंद समेतपार्टीपदाधिकारीएवंकार्यकर्तामौजूदरहे।

