Dailyhunt
खेल के मैदान पर अवैध कब्जा, महाविद्यालय हटाने की मांग

खेल के मैदान पर अवैध कब्जा, महाविद्यालय हटाने की मांग

लालपुर अम्बेडकर नगर। तहसील क्षेत्र के ग्राम भियांव में खेल के मैदान पर अवैध रूप से संचालित श्री हर्षेश्वर संस्कृत महाविद्यालय को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है।

मामले में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की भी मांग उठाई गई है।

ग्राम निवासी राम आसरे यादव द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि गाटा संख्या 3898, जो ग्राम सभा का खेल मैदान दर्ज है, उस पर अवैध रूप से महाविद्यालय संचालित किया जा रहा है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी जलालपुर की अदालत में 67 आई के तहत मुकदमा भी चल चुका है, जिसमें करीब 34 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

इसके बावजूद न तो अवैध कब्जा हटाया गया और न ही संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि प्रबंधक के खिलाफ धारा 151, 107 व 116 के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है, फिर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

शिकायत में उच्च न्यायालय के आदेशों का हवाला देते हुए कहा गया है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कब्जा हटाया जाना चाहिए और क्षतिपूर्ति भी वसूली जानी चाहिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधिकारी ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Ayodhya Samachar