Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
किशोरी के अपहरण मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

किशोरी के अपहरण मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

लालपुर, अम्बेडकरनगर। जैतपुर थाना पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी के अपहरण के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को चैनपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश पर जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जैतपुर थाना पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, थाना जैतपुर में छह जुलाई को 16 वर्षीय किशोरी के अपहरण के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पुराबदलही गांव निवासी प्रवेश कुमार पुत्र राम अशोक वांछित था और घटना के बाद से फरार चल रहा था।
शनिवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चैनपुर क्षेत्र से आरोपी प्रवेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एसओ जैतपुर प्रेमचंद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अमित साहू और हेड कांस्टेबल पवन मिश्रा शामिल रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Ayodhya Samachar