Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मधईपुर नहर के पास मिले शव मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मधईपुर नहर के पास मिले शव मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

लालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मधईपुर नहर के पास 26 जून को मिले शव के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बसखारी थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी संजय सिंह का शव 26 जून को मधईपुर नहर के पास मिला था। शव मिलने के बाद क्षेत्र में हत्या सहित विभिन्न तरह की चर्चाएं चल रही थीं।

मृतक के भाई शंकर सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि संजय सिंह 25 जून की शाम करीब सात बजे घर से एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। अगले दिन जानकारी मिली कि मधईपुर नहर के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है।

तहरीर के आधार पर जलालपुर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप यादव ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Ayodhya Samachar