Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
परिक्रमा मार्ग पर वृक्षारोपण कार्य का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण

परिक्रमा मार्ग पर वृक्षारोपण कार्य का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण

पौधों के संरक्षण और नियमित देखरेख सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

अयोध्या। मंडलायुक्त राजेश कुमार ने सोमवार देर शाम चौदहकोसी और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर चल रहे वृक्षारोपण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पौधरोपण की गुणवत्ता, पौधों के संरक्षण, सिंचाई व्यवस्था और रखरखाव की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनका संरक्षण कर उन्हें विकसित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की नियमित निगरानी, समय पर सिंचाई और सुरक्षा की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि पौधों का जीवित रहने का प्रतिशत अधिकतम रहे और अभियान के अपेक्षित परिणाम प्राप्त हो सकें।

उन्होंने कहा कि चौदहकोसी और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन मार्गों पर लगाए जा रहे पौधे भविष्य में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को हरित वातावरण, स्वच्छ हवा तथा छायादार मार्ग उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, नगर आयुक्त जैनेंद्र कुमार, अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपायुक्त अनुराग जैन, प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) प्रखर गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडे, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमित कुमार भट्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Ayodhya Samachar