Dailyhunt
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्राएं सम्मानित, नए सत्र का शुभारंभ

प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्राएं सम्मानित, नए सत्र का शुभारंभ

लालपुर, अंबेडकर नगर। कन्या सीनियर बेसिक विद्यालय जलालपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ नवीन शैक्षिक सत्र का शुभारंभ किया गया। इस दौरान नव प्रवेशी छात्राओं का माल्यार्पण कर पेन, कॉपी व फाइल देकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष मोहम्मद खोबैब, अभिभावक संघ अध्यक्ष मिनहाज अहमद, माता समूह की अध्यक्ष सेरातुन्निसा उपस्थित रहीं। साथ ही इकबाल अशरफ एवं दिल्ली से आए कंप्यूटर सॉफ्टवेयर विशेषज्ञ अयाज अहमद अंसारी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल, शील्ड व लेखन सामग्री देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 6 में तसमिया फातमा ने प्रथम, असरा मरियम ने द्वितीय व मस्तूर फातमा, उजमा खातून व अरीबा खातून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 में जिकरा एरम प्रथम, युसरा हबीब द्वितीय व जीनत फातमा, इकरा व शालिनी तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 8 में फातमा ज़हरा प्रथम, नमरा मरियम द्वितीय व इसरा एरम तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभिभावक संघ अध्यक्ष मिनहाज अहमद ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया, जबकि इकबाल अशरफ ने सीमित संसाधनों में हो रहे शिक्षण कार्य की सराहना की। माता समूह की अध्यक्ष सेरातुन्निसा ने विद्यालय में बाउंड्रीवाल निर्माण की आवश्यकता बताई। अयाज अहमद अंसारी ने विद्यालय के भौतिक परिवेश की प्रशंसा की।

इस दौरान सेरातुन्निसा को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों से अधिक से अधिक नामांकन कराने का आह्वान किया गया। अंत में प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. मोहम्मद असअद ने सभी अतिथियों का आभार जताते हुए विद्यालय की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। राष्ट्रगान, नारा वादन व 'हम होंगे कामयाब' गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Ayodhya Samachar